Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: विश्व पर्यावरण दिवस! पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


सिंहपुर/अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत सेमरौता के ग्राम प्रधान द्वारा पौधरोपण  कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने गांव के शिक्षक शैलेन्द्र कुमार  की बाग  मे  फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेई  ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में अधिक  से अधिक  पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। समाजसेवी आशीष मिश्रा ने बतायाकि  पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि वर्षा, जैव विविधता और मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गई। मौजूद लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।पौधरोपण कार्यक्रम के अंत में समाज सेवी राजेश पाण्डेय ने कहा कि हर व्यक्ति की छोटी-सी पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दे सकती है। कार्यक्रम ने लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया। इस दौरान डॉ राम बरन प्रजापति, उमाकांत मिश्रा,सौरभ अवस्थी अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |