Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि मंडल ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर विद्युत उपकेंद्रो की क्षमता वृद्धि की मांग की


लखनऊ। कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 33ध्11 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की मांग प्रमुखता से रखी।

इस अवसर पर सांसद चंदन चैहान , छपरौली विधायक  अजय कुमार , राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल , पूर्व मंत्री योगराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार  उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री ने जनहित को ध्यान में रखते हुए विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि हेतु तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।

यह पहल पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीण जनता को बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |