Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का निर्णय ऐतिहासिक, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति- डा. नीरज बोरा


लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. नीरज बोरा ने प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को अत्यंत ऐतिहासिक और स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। डा नीरज बोरा ने प्रेस को जारी बयान में कहा ष्प्रदेश सरकार का यह कदम ग्रामीण क्षेत्र के नेतृत्व को सशक्त बनाने वाला है। इस निर्णय से उत्तर प्रदेश के 57,694 माननीय ग्राम प्रधानों को न केवल नई जिम्मेदारी मिली है, बल्कि समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। ग्रामीण विकास की कमान सीधे जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के हाथों में सुरक्षित रखने के लिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हैं।ष्  विधायक डा. नीरज बोरा ने सभी माननीय मंत्रीगणों माननीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करनी चाहिए क्योंकि यह पहली ऐसी सरकार है जिसने लोकतंत्र की परिभाषा को और सबल करते हुए ऐसा ऐतिहासिक निर्णय किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |