Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगगढ़: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभर्थियो को फसल क्षतिपूर्ति की धनराशि का वितरण


प्रतापगगढ़। जिले में सोमवार को कृषि भवन के सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ- 2025 एवं रबी 2025-26 में बीमित कृषको को शासन के निर्देश के क्रम में फसल क्षतिपूर्ति वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री अरूण कुमार मौर्या, प्रतिनिधि मा0 विधायक सदर द्वारा कृषको क्षतिपूर्ति धनराशि का चेक प्रदान किया गया। उनके द्वारा चेक वितरण के उपरान्त जनपद के कृषको से अनुरोध किया गया कि समस्त किसान भाई अपनी फसल का बीमा अवश्य कराये, जिससे उन्हे किसी भी प्रकार की आपदा की दशा में फसलो की क्षति होने की दशा में आर्थिक सहायता/क्षतिपूर्ति प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में जनपद के कृषको द्वारा तथा संबधित बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, जिला कृषि अधिकारी एवं  उप कृषि निदेशक प्रतापगढ. द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कृषि अधिकारी प्रतापगढ. द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ-2026 की फसलो हेतु बीज जनपद के समस्त बीज भण्डारो पर पहुॅच रहा है, जिसे अनुदान पर प्राप्त करने हेतु किसान भाई कृषि विभाग के पोर्टल पर दिनांक 10.05.2026 तक आॅनलाइन बुकिंग कर ले तथा किसान भाई यह अवश्य सुनिश्चित कर ले कि अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले क्योकि कृषि विभाग की योजनाओ का लाभ प्राप्त करने हेतु अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गयी है।

उक्त कार्यक्रम में क्रमशः श्री राम अकबाल सिंह, वि0ख0- सण्डवाचन्द्रिका को गेहूॅ फसल की क्षतिपूर्ति रू0 23538.00, श्री रमेश बहादुर सिंह वि0ख0- गौरा को धान फसल की क्षतिपूर्ति रू0 54296.00, श्री राजेश सिंह वि0ख0- गौरा को गेहूॅ फसल की क्षतिपूर्ति रू0 14263.00, श्री सूर्यकान्त तिवारी, वि0ख0- बेलखरनाथधाम को गेहूॅ फसल की क्षतिपूर्ति रू0 17218.00, श्री विजय बहादुर वि0ख0- गौरा को धान फसल की क्षतिपूर्ति रू0 57103.00 की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। 

उप कृषि निदेशक प्रतापगढ. द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा खरीफ फसलो की समय से तैयारी करने तथा फसल बीमा कराने का कृषको से अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि खरीफ फसलो हेतु समस्त निवेशो की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराने की जानकारी भी दी गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |