मिर्जापुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का अभियुक्त गिरफ्तार
May 03, 2026
मिर्जापुर। जिले के थाना को०देहात पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को०देहात को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को०देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए रविवार को उप निरीक्षक राकेश राय चैकी प्रभारी बरकछा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अफसर पुत्र मुमताज निवासी जसोवर थाना को०देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
