Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: अवैध कब्जे और बिना मान्यता स्कूल संचालन पर कार्रवाई, भूमि सील


रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने ग्राम फाजलपुर महरौला, रुद्रपुर में सीलिंग की वादग्रस्त भूमि पर अवैध कब्जे और बिना वैध अनुमति विद्यालय संचालन की शिकायतों पर मौके पर पहुंचकर जांच की।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि “डिजिटल ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल” के संचालक शकील द्वारा लगभग 400 वर्ग मीटर वादग्रस्त सीलिंग भूमि पर बिना स्वामित्व के बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किया जा रहा था। इस पर राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि के गेट को सील कर उसे अपने कब्जे में ले लिया अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल का मूल भवन करीब 400 वर्ग गज में बना है, लेकिन बिना भूमि स्वामित्व और स्वीकृत मानचित्र के वर्ष 2025 में स्कूल की मान्यता प्राप्त कर उसका संचालन किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अगले दिन तक जांच पूरी कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माणों की भी तत्काल जांच के निर्देश प्राधिकरण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना भूमि स्वामित्व और स्वीकृत मानचित्र के किसी भी भवन को बिजली कनेक्शन न दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित प्राधिकरण एवं विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |