Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राजेश मसाला ने की आर्थिक मदद


अमेठी। जनपद के समाजसेवी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय दिया है। बड़गांव निवासी शीला पत्नी पप्पू कोरी के इलाज के लिए उन्होंने 25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार को उपचार में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। परिजनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से इलाज कराने में काफी मदद मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने भी उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राजेश मसाला लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। उनके इस सहयोगात्मक कदम से समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश फैल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |