Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः दीदी स्मृति इरानी ने निभाया वादा! स्कूल मे हुआ अनाथ बच्चो का दाखिला


अमेठी। राजनीति में वादे अक्सर किए जाते हैं, लेकिन उन्हें निभाने का साहस और संवेदनशीलता विरले ही देखने को मिलती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि उनके लिए जनसेवा केवल सार्वजनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और आत्मीय संबंधों का विषय है।अमेठी प्रवास के दौरान तीन दिन पूर्व उन्होंने मंडल शाहगढ़ के दिवंगत बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय पवन पासी जी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए बच्चों की शिक्षा तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया था।अपने दिए गए वचन को निभाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व एवं समन्वय में बच्चों के विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। साथ ही स्वर्गीयपवन पासी जी की धर्मपत्नी के लिए श्रवण-सहायक यंत्र (कान की मशीन) उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक आवेदन प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।यह केवल सहायता प्रदान करने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि उन कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और उत्तरदायित्व का भाव है, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में अपना जीवन समर्पित किया। स्मृति इरानी का यह कदम बताता है कि वे अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि अपने विस्तृत परिवार का सदस्य मानती हैं।अमेठी के प्रति उनका यह आत्मीय रिश्ता वर्षों से दिखाई देता रहा है। यही कारण है कि वे यहां के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर खड़ी रहती हैं और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग सुनिश्चित करती हैं। स्मृति इरानी का यह संवेदनशील और वचनबद्ध आचरण समाज एवं संगठन दोनों के लिए प्रेरणा का विषय है तथा यह संदेश देता है कि सच्चा नेतृत्व केवल मंचों से नहीं, बल्कि कठिन समय में लोगों के साथ खड़े होने से सिद्ध होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |