अभिषेक-क्लासेन के बीच ऑरेंज कैप की टक्कर, जानिए अभी किसके पास है पर्पल कैप
May 04, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 44 मैच खेले जा चुके हैं. आज रविवार (2 मई) को डबल हेडर है. पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच है, जो शाम को 7:30 बजे से है. जानिए अभी ऑरेंज कैप की दौड़ में कौन से 5 खिलाड़ी शामिल हैं. पर्पल कैप होल्डर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में टॉप-5 कौन हैं? उनकी लिस्ट.
आईपीएल में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज के पास रहती है, जिसने सबसे ज्यादा रन बनाए होते हैं. लीग के अंत में इस कैप होल्डर को अवार्ड और प्राइस मनी मिलती है. इसी तरह पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए होती है.
IPL 2026 में 44 मैचों के बाद ऑरेंज कैप दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल के पास है. राहुल ने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं. उन्होंने पंजाब के खिलाफ 152 रन बनाए थे, जो लीग में किसी भारतीय द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है. लेकिन आज 45वें मैच के बाद ऑरेंज कैप उनसे छिन सकती है. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन उनसे ज्यादा पीछे नहीं है, दोनों एक ही टीम के लिए खेलते हैं.
