Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कक्षा 8 की छात्रा ने रेप के बाद लगाई फांसी, आरोपी जीशान गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और बाद में उसके द्वारा खुदकुशी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 8 की छात्रा ने अपने साथ हुई जघन्य घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 26 साल के युवक जीशान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 27 अप्रैल को मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस लड़की को जीशान नामक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ बेहद क्रूरता से दुष्कर्म किया।

जीशान द्वारा अपने साथ की गई दरिंदगी से सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर यौन उत्पीड़न के साथ-साथ कई शारीरिक चोटों के निशान मिले हैं। इनमें दांत से काटने के घाव और नाखूनों से खरोंच के निशान शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा ने बताया कि शुरू में परिवार ने लड़की की मौत को आत्महत्या बताते हुए पुलिस कार्रवाई में हिचकिचाहट दिखाई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप का खुलासा होने के बाद परिवार ने मामला दर्ज कराया।

पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि जीशान अक्सर स्कूल के पास वाले इलाके में आता-जाता था। वह छोटी बहन को कुछ रुपये देकर उसे मनाता था ताकि वह अपनी बड़ी बहन की मुलाकातों के बारे में माता-पिता को न बताए। अंशिका वर्मा ने आगे बताया, 'तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर हमारी टीम ने मंगलवार को जीशान को मीरगंज साप्ताहिक बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।' पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |