Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जागरूकता कार्यशाला आयोजित! वर्ष 2026-27 हेतु 1700 युवाओं को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य


अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं एवं संभावित लाभार्थियों ने प्रतिभाग कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए जनपद अमेठी में 1700 लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत निर्माण एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष बात यह है कि ऋण की गारंटी स्वयं सरकार द्वारा ली जाएगी तथा लाभार्थियों को 10 प्रतिशत अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की विधि तथा योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नए रोजगार सृजित करने तथा जनपद में नई औद्योगिक एवं सेवा इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को बिना ब्याज के आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर योजना का लाभ लेने और स्वयं के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने का आह्वान किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |