सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बभनी ब्लॉक, सोनभद्र के कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संघ की कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और भावी रणनीतियों पर चर्चा हुई।कार्यालय का उद्घाटन जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, जिला महामंत्री रणजीत कुमार और जिला प्रचार मंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने की। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख बिंदुओं में जिला स्तर पर होने वाली विशाल रैली, कार्यकारिणी के प्रमाण पत्र वितरण, प्रत्येक न्याय पंचायत से शिक्षकों को कार्यकारिणी में शामिल करना और सदस्यता अभियान चलाना शामिल थे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक शिक्षक सदस्य को सम्मान देने और संगठन को सुदृढ़ करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए न्याय पंचायतों का दौरा किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। तमाम कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता दिलाने का अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
इस दौरान रामाशंकर (ब्लॉक अध्यक्ष), उमाशंकर गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजेश कुमार (मंत्री), जामशाय (संयुक्त मंत्री) सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
