Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उधमपुर बस हादसा: PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान


जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. रामनगर के कागोत इलाके में एक यात्री बस के पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस हादसे पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि उधमपुर में बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं, साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |