Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम मुख्यालय में संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक, अवैध कब्जों पर सख्ती के निर्देश


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को संपत्ति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता  महापौर सुषमा खर्कवाल की। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद सहित सभी नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध रूप से किए गए कब्जों की विस्तृत समीक्षा की गई। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और कब्जा मुक्त कराई गई जमीनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाने के बाद संबंधित भूमि की तत्काल ताड़बाड़ (फेंसिंग) एवं बायो फेंसिंग कराई जाए, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति न बन सके।

इसके अलावा बैठक में संपत्तियों के सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। महापौर ने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि ग्राम सभा संपत्ति रजिस्टर को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट और अद्यतन रिकॉर्ड से न केवल संपत्तियों की निगरानी आसान होगी, बल्कि अवैध कब्जों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

महापौर ने कब्जा मुक्त कराई गई संपत्तियों की नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी जिम्मेदार अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें।

बैठक के अंत में महापौर ने कहा कि इस विषय पर जल्द ही पुनः समीक्षा बैठक 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में वे पूर्ण तैयारी और अद्यतन रिकॉर्ड के साथ उपस्थित हों, ताकि प्रगति की प्रभावी समीक्षा की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |