Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नीतीश कुमार ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, सम्राट चौधरी को विधायक दल का चुना गया नेता


बिहार की सियासत के लिए आज एक बड़ा दिन है। आज नीतीश युग का अंत हुआ और सम्राट युग का आरंभ होने वाला है। दरअसल आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया। इसके बाद हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। यानी ये साफ हो गया है कि सम्राट चौधरी नए सीएम होंगे।

नए सीएम और उनके मंत्रिमंडल को लेकर कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ होने वाली है लेकिन नए सीएम के साथ मंत्रियों के नामों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। कई संभावित चेहरों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है उनमें से कई चेहरे वहीं हैं जो मौजूदा नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हैं। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की भी चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार ब‍िहार की नई सरकार में 2 ड‍िप्‍टी सीएम नहीं होंगे सिर्फ निशांत कुमार के रूप में एक ही उप मुख्‍यमंत्री होंगे। जबक‍ि अभी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कोटे से 2 उप मुख्‍यमंत्री भी हैं।

इसी के साथ ये भी संभावना जताई जा रही है कि बिहार की नई सरकार में बीजेपी के कुछ नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपने कोटे से कुछ 'नॉन-परफॉर्मिंग' मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। लेकिन वो चेहरे कौन कौन हो सकते हैं उसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसके अलावा, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई जगह को किसी प्रभावशाली नए चेहरे से भरे जाने का संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |