लखनऊ: भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत डा. नीरज बोरा पहुंचे फैजुल्लागंज, द्वितीय वार्ड
April 09, 2026
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर श्गांवध्वार्ड चलो अभियानश् के अंतर्गत लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा आज फैजुल्लागंज (द्वितीय वार्ड) में जनसंपर्क एवं विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के बीच उपस्थित रहे। इस अभियान के माध्यम से विधायक डा. नीरज बोरा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का शुभारंभ केशव नगर स्थित नागेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने के बाद मंदिर के समीप वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया। श्स्वच्छ भारत मिशनश् को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके यह आह्वान विधायक नीरज बोरा ने आम जन से किया उन्होंने कहा जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी जी स्वच्छता के प्रति सचेत है हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी यही है कि हम अपने आसपास स्वच्छता बनाकर रखें। इसी क्रम में विधायक जी द्वारा स्वच्छता कर्मियों का पटका और माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद नागेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के मार्गदर्शक बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ लेने और उन्हें सम्मानित करने के लिए विधायक जी उनके बीच उपस्थित रहे। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों पर एक व्यापक चर्चा का आयोजन हुआ, इसमें सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। विधायक डा बोरा ने कहा यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की कुशल नीतियों का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश जो कभी एक जिला एक अपराधी के नाम से विख्यात था यहां विकास के दृष्टिकोण से मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन की सरकार में 2 लाख करोड़ के निवेश हुए है। यदि लखनऊ उत्तर की बात की जाए तो एलिवेटेड रोड हों या फिर ग्रीन कॉरिडोर जिसे विस्तृत और जनोपयोगी मार्ग सभी तय समय सीमा में ही जनता की सेवा में अर्पित कर दिए गए हैं या किए जाने वाले हैं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. नीरज बोरा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद और जनसंपर्क किया, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का फीडबैक लिया और कहा कि भाजपा की देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी नागरिकों के हितों को सुनिश्चित करने हेतु कमर कस कर काम कर रही है। इसी क्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात एवं संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक डा बोरा आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों भरत कुमार द्विवेदी, आर.के.तिवारी एवं रविशंकर बाजपेई प्रधानमंत्री सूर्य घर (सोलर) योजना के लाभार्थी कौशल कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, के. वी . त्रिपाठी, आलोक कुमार खरे एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी विजय शंकर पांडे,अंकित कुमार मिश्रा को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया एवं उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनारायण अवस्थी, विनोद बाजपेई,पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह, विशाल गुप्ता,सुनील सिंह,अनिल मिश्रा, सतीश मिश्रा, किशोर प्रजापति, नवल किशोर त्रिपाठी, गुड़िया निगम, विनोद अवस्थी, सुधीर सिंह, रीता सिंह, गंगा प्रसाद तिवारी, उत्कर्ष दीक्षित, सुशील सोनी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

