Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बैटरी रिक्शा चालक को दबंगो ने पीट किया लोहे की राड से हमला


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र मे दबंगो ने दो दिन पूर्व एक बैटरी रिक्शा चालक को रोक जमकर पिटाई करने के साथ लोहे की राड से हमला कर फरार हो गए। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया  थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद खालसा निवासी समसुद्दीन पुत्र स्व० करबीरद्दीन के अनुसार बीते 28 मार्च की शाम को वह बैटरी रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते मे पहले से घात  लगाए चांद, अनस व अफनान पुत्रगण सुहैल ने  सुनील जोया के कमचारी समेत तीन चार अज्ञात दबंगो संग मिलकर उसे जबरन रोक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और उसे जान से मारने की नियत से लोहे की राड निकाल उसके सर पर  हमला कर फरार हो गए। वही पीडित समसुद्दीन का कहना था उसे बेहोशी हालत मे नजदीकी लोकबंधु अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ से उपचार कराने के बाद उसने स्थानीय आशियाना थाने मे नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई  की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |