Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के सुल्तानपुरी में मामूली विवाद के को लेकर चाकू से लड़के का कत्ल


दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कुछ नाबालिगों ने एक लड़के की कथित तौर पर चाकू से हमला कर लड़के की हत्या कर दी. इस खून खेल को मामूली विवाद में अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार (14 अप्रैल) को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है.

उन्होंने बताया कि सोमवार (13 अप्रैल) को सुल्तानपुरी थाने में चाकूबाजी की घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली थी. फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि एक लड़के पर चाकू से हमला किया गया है तथा उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है. लड़के की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़के की मौत हो चुकी थी. उसने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मामूली बात को लेकर उसका इलाके के ही कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था. अधिकारियों ने कहा कि इस विवाद की पुलिस में कभी औपचारिक शिकायत नहीं की गई थी.

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को उस लड़के का सामना एक नाबालिग और उसके तीन साथियों से हुआ तथा पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक टकराव में बदल गई. पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान नाबालिगों ने लड़के पर कथित रूप से चाकू से कई वार किए गए जिससे उसकी मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. साथ ही पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा दबिश के जरिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |