Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गर्मी में दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं? इस ट्रिक से बिना फ्रिज के भी ताजा रहेगा दही


गर्मी में दही का सेवन गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसकी खपत गर्मियों में काफी बढ़ जाती है। लोग दोपहर या सुबह के वक्त दही का सेवन करते हैं। लेकिन एक समस्या जिससे ज्यादा लोग परेशान रहते हैं वो है दही का जल्दी खट्टा होना। गर्मी में दही बहुत जल्दी खट्टे हो जाते हैं जिसकी वजह से ये खाने लायक नहीं बचते। दरअसल, बढ़ते तापमान के कारण किण्वन की प्रक्रिया तेज हो जाती है, जिससे दही में अम्लता बढ़ने लगती है। जिनके पास फ्रिज होता है वो दही को फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन जिृनके पास फ्रिज नहीं होता, उनके लिए दही को लंबे समय तक ताजा रख पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप दही को बिना फ्रिज के भी ताजा रख सकते हैं।

मिट्टी के बर्तन का करें इस्तेमाल

मिट्टी की हांडी या कुल्हड़ में दही जमाने से वह लंबे समय तक ताज़ा रहता है। मिट्टी के बर्तन बाहर की गर्मी को सोख लेते हैं और अंदर के तापमान को मेंटेन रखते हैं जिसकी वजह से दही ठंडा जल्दी खराब नहीं होता।

जामन की मात्रा कम रखें
सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में दही जमाने के लिए बहुत कम जामन की जरूरत होती है। ऐसे में दही जमाने के लिए सिर्फ आधा से एक चम्मच जामन का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही इस बात भी ध्यान रखें कि जामन पहले से खट्टा न हो।

दूध को पूरी तरह ठंडा न करें
दही जमाने के लिए दूध न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही एकदम ठंडा। दूध को गुनगुना रखें। अगर आप ज्यादा गर्म दूध में जामन डालेंगे, तो दही पानी छोड़ देगा और स्वाद में खटास आ सकती है।

ठंडे पानी का इस्तेमाल
अगर आपके पास फ्रिज नहीं है, तो एक गहरे बर्तन में ठंडा पानी भरें और दही के बर्तन को उस पानी के बीच में रख दें। इससे दही खट्टा नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |