तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
April 03, 2026
दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ चुकी है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल इस चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं और जमीन पर उतरकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जो 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसके अनुसार पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर को चुनाव का टिकट दिया है। वहीं, वानथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से, डॉ. एल. मुरुगन अवनाशी (एससी) से चुनाव लड़ेंगे।
आपको बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में विधानसभा की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबले AIADMK, भाजपा, अन्य के गठबंधन और कांग्रेस, डीएमके व अन्य के गठबंधन के बीच में है।
