हनुमान जयंती पर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन
April 02, 2026
आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली में कई जगह शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। सबसे ज्यादा भीड़ रिंग रोड पर स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास होने की संभावना है। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी और उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। उत्तम नगर में हाल ही में होली के दौरान पानी का गुब्बारा फेंकने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया था और तोड़फोड़ हुई थी। इसी तनावपूर्ण पृष्ठभूमि को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अब तक इस मामले में 16 लोगों को पकड़ा जा चुका है।
