Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वैभव सूर्यवंशी ने मारी बाजी, रजत पाटीदार की भी मजबूत दावेदारी


आईपीएल में जहां एक ओर टीमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हैं, वहीं खिलाड़ी भी रन बनाने की जंग में जुटे हैं। अब तक इस सीजन के 20 मैच हो चुके हैं और ऑरेंज कैप की लड़ाई काफी दिलचस्प हो चली है। वैसे तो अभी सबसे ज्यादा रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लीड कर रहे हैं, वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। खास बात ये है कि अब तक केवल एक ही बल्लेबाज ऐसा है, जिसने 200 रनों का आंकड़ा छूने में कामयाबी हासिल की है।

इस साल आईपीएल में ऑरेंज कैप की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है। अभी की बात करें तो रविवार रात हुए मैच के बाद यानी 12 अप्रैल तक राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाकर अपने सिर पर ऑरेंज कैप सजा ली है। उन्होंने अब तक 4 मैच खेलकर 200 रन बना लिए हैं। उनका औसत 50 का है और 266.67 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उन्होंने 18 चौके और 18 छक्के लगाने में अब तक ​कामयाबी हासिल की है।

इस बीच रजत पाटीदार उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रजत पाटीदार आरसीबी के कप्तान हैं और उन्हीं की कप्तानी में पिछले साल आरसीबी ने इस खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की थी। इस सीजन की बात करें तो रजत ने चार मैच खेलकर 195 रन बना लिए हैं, यानी वे वैभव सूर्यवंशी से केवल 5 ही रन पीछे हैं। रजत पाटीदार का औसत 65 का है, जो कि वैभव से भी ज्यादा है। उन्होंने अब 214.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम 11 चौके और 18 छक्के ठोके हैं।

पहले दो नंबर जहां भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है, वहीं तीसरे पर अभी हेनरिक क्लासेन हैं। जिन्होंने चार मैच खेलकर 184 रन बनाए हैं। वे सनराइसर्ज हैदराबाद के लिए खेलते हैं और इस वक्त ठीक खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने 4 मैच खेलकर 183 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक एक भी मैच इस सीजन नहीं हारी है। इसका श्रेय टीम की सलामी जोड़ी को जाना चाहिए, जिसने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में कौन सा बल्लेबाज वैभव को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप को अपने सिर पर लगाने का काम करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |