Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स कूपर कोनोली से बुलवाया 'जय बजरंगबली'


2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाया गया.इस मौके पर प्रीति जिंटा और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख लोग इमोशनल हो गए. प्रीति और कूपर कोनोली के इस वीडियो को पंजाब किंग्स के पेज पर शेयर किया गया था.

वीडियो में प्रीति जिंटा के कहने पर कोनोली जय बजरंगबली का जयकारा लगाते हुए नजर आए. इस वीडियो को तब रिकॉर्ड किया गया था जब पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस से मैच जीता था.

वीडियो में प्रीति जिंटा कहती हुई नजर आईं,'तुम भले ही जन्म से ऑस्ट्रेलियाई हो, लेकिन अब अपनी पसंद से पंजाबी हो. हमारे अंदर पंजाबी स्पिरिट है. आज तुम्हारा पहला मैच था और ये मंगलवार को खेला गया. मंगलवार हनुमार जी का दिन होता है, जो स्ट्रेंथ और पॉवर के इंडियन गॉड हैं.'

प्रीति ने आगे बात करते हुए कूपर कोनोली को जय बजरंगबली बोलने को कहा.कोनोली ने बहुत ही प्यार अंदाज में प्रीति की बातों को दोहराया.प्रीति ने कोनोली को समझाया,'इसका मतलब है कि तुम हमेशा स्ट्रांग, पावरफुल और सुरक्षित रहोगे.पंजाबी किंग्स में तुम्हारा स्वागत है.

कूपर कोनोली ने मंगलवार को आईपीएल में अपना ड्रीम डेब्यू किया. इस दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीताने के लिए तीन विकेट लिए.ये दोनों टीमों का टूर्नामेंट का पहला मैच था.कोनोली ने शॉन मार्श को अपना आइडियल बताया.वहीं, प्रीति जिंटा की बात करें तो वो काफी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं.

लेकिन, जब-जब आईपीएल का आगाज होता है प्रीति सुर्खियों में छा जाता है.प्रीति को आखिरी बार 2018 में सनी देओल की फिल्म भैयाजी सुपहिट में नजर आई थीं. अब एक बार फिर से प्रीति जिंटा बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार हैं.वो राजकुमारी संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लाहौर 1947 से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |