Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पाकिस्तान में मध्यस्थता पर वार्ता खुद को विश्वगुरु घोषित करने वाले व्यक्ति की हग्लोमेसी के स्टाइल पर भी गंभीर सवाल उठाते हैं-जयराम रमेश


मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में शांति स्थापित करने की पहल के तहत आज शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को पाकिस्तान की मेजबानी में राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता होनी है. इस्लामाबाद में होने वाली इस वार्ता को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भारत सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं और प्रधानमंत्री की हग्लोमेसी की निंदा की है. इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार वाशिंगटन को US-ईरान के बीच मध्यस्थता में इस्लामाबाद को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपने से रोकने में विफल रही है.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अमेरिका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद में बैठक शुरू हो रही है. भारत समेत पूरी दुनिया को उम्मीद है कि यह दोनों देशों के बीच एक स्थायी शांति प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जो इजरायल की ओर से अपने पड़ोस में जारी आक्रामकता से पटरी से नहीं उतरेगी.’

इस दौरान उन्होंने भारत सरकार की विदेश नीति के नजरिए पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हग्लोमेसी की निंदा भी की. उन्होंने लिखा, ‘लेकिन इससे खुद को विश्वगुरु घोषित करने वाले व्यक्ति की हग्लोमेसी के स्टाइल पर भी गंभीर सवाल उठते हैं.’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |