Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उतारे प्रत्याशी


महाराष्ट्र में खाली हुई दो विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक बिसात बिछ गई है। सत्ताधारी गठबंधन (महायुति) ने अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। अहिल्यानगर (पूर्व नाम अहमदनगर) जिले की राहुरी सीट से बीजेपी ने अक्षय कार्डिले को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीट बीजेपी विधायक शिवाजी कार्डिले के असामयिक निधन के बाद रिक्त हुई थी। अक्षय कार्डिले , दिवंगत शिवाजी कार्डिले के बेटे हैं।

वहीं, राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक बारामती पर भी उपचुनाव हो रहा है। यह सीट उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है। अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में उतरेंगी। बारामती पवार परिवार का गढ़ रहा है, ऐसे में सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी काफी मायने रखती है।

सुनेत्रा पवार वर्तमान में महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बारामती में 'वहिनी' (भाभी) के नाम से जाना जाता है। जनवरी 2026 में विमान हादसा में अजित पवार के असामयिक निधन के बाद, उन्होंने सक्रिय राजनीति की कमान संभाली है।

दूसरी ओर, विपक्ष इस बात पर मंथन कर रहा है कि इन सीटों पर उम्मीदवार उतारा जाए या नहीं। कांग्रेस ने भी अपना दावा पेश करते हुए कहा है कि अगर शरद पवार की पार्टी (NCP) दोनों सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारती है, तो कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |