आगरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शमशाबाद नगर के बूथ संख्या 124, जारौली टीला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत आगरा की अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि भाजपा ने पिछले वर्षों में देशहित और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती को लेकर संकल्प भी लिया गया।

