Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बड़ी खबर! नीतीश के बेटे निशांत कुमार नहीं बनेंगे डिप्टी सीएम , विजेंद्र यादव को मिल सकती है जिम्मेदारी


बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। उनकी जगह विजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, निशांत ने कहा है कि मैं 6 महीने तक कोई पद नहीं लूंगा। यानी 15 अप्रैल को निशांत शपथ नहीं लेंगे। उनका कहना है कि वह जनता के बीच जाएंगे।

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। सम्राट को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है। नेता चुने जाने के बाद सम्राट ने कहा कि दायित्व सौंपने के लिए पार्टी का बहुत-बहुत आभार। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।

उन्होंने कहा कि मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |