Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी लेकर भारत आ रहा एक और जहाज


मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को रोकने और युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मेजबानी में इस्लामाबाद में बातचीत हो रही है. इस बीच भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में ताजा घटनाक्रमों को लेकर ताजा अपडेट्स जारी किए हैं.

भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को कहा कि भारत के झंडे वाला एक LPG पोत जग विक्रम ने आज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर लिया है. इस पोत में करीब 20,400 मीट्रिक टन LPG लदा है और इसमें 24 नाविक सवार हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि यह पोत 15 अप्रैल, 2026 को मुंबई पहुंच जाएगी.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य बनी हुई है. कल शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को 51.5 लाख से ज्यादा सिलेंडर वितरित किए गए है. अब तक 26,000 से ज्यादा PNG उपभोक्ताओं ने MYPNGD.in के माध्यम से अपनी LPG कनेक्शन सरेंडर किए हैं. PSU OMCs ने पिछले आठ दिनों में 5 किलोग्राम FTL सिलेंडरों के लिए लगभग 2,900 जागरूकता शिविर आयोजित किए.

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय झंडे वाले LPG पोत जग विक्रम, जो लगभग 20,400 मीट्रिक टन LPG लेकर जा रहा था, वह सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुका है. खाड़ी क्षेत्र से अब तक 2,009 से अधिक भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया गया. वहीं, पिछले 24 घंटों में 81 नाविक भारत लौटे. भारतीय मिशन और पोस्ट भारतीय नागरिकों को चौबीसों घंटे हेल्पलाइन और सक्रिय सहायता प्रदान कर रहे हैं.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और LPG की घबराहट में खरीदारी से बचने और सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी गई है. LPG उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचें. इसके अलावा, नागरिकों को PNG, बिजली या इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |