Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अंगदान और चिकित्सा परोपकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया ! अंग और ऊतक दान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञय प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी


लखीमपुर खीरी। जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (।ैडब्) में आगामी 25 और 26 अप्रैल 2026 को अंगदान और चिकित्सा परोपकारिता (डमकपबंस ।सजतनपेउ) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) वाणी गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इस आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय समागम का मुख्य उद्देश्य समाज में अंग एवं ऊतक दान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को श्परोपकारार्थमिदं शरीरम्श् के विचार से जोड़ना है। यह सम्मेलन शासन के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्रीध्चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक द्वारा भी इस सम्मेलन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा, ष्भारतीय परंपरा में परोपकार के लिए देह त्याग की गौरवशाली संस्कृति रही है। महर्षि दधीचि का उदाहरण हमारे सामने है। इसी भावना को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़ते हुए श्डम्क्प्ब्।स्ज्त्न्प्ैडश् कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।ष् उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को अंग प्रत्यारोपण की बारीकियों और इसकी नैतिक चुनौतियों पर चर्चा करने का मंच मिलेगा।कॉन्फ्रेंस में ैळच्ळप् लखनऊ, ज्ञळडन्, मेदांता और अपोलो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।25 अप्रैल को प्रो. जिया हाशिम, प्रो. राजेश हर्षवर्धन, और डॉ. विष्णु शंकर शुक्ला जैसे विशेषज्ञ वेंटिलेटर की भूमिका, अंगदान के कानूनी पहलुओं और किडनी ट्रांसप्लांट की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।26 अप्रैल को डॉ विश्वजीत सिंह, डॉ अरुण शर्मा, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. तूलिका चंद्रा और डॉ. आकांक्षा वर्मा लिवर ट्रांसप्लांट, रक्त के तर्कसंगत उपयोग और देह दान की विरासत पर प्रकाश डालेंगे।डॉ. गुप्ता ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अजय सिंह (कुलपति, न्च्न्डै सैफई) होंगे। कॉन्फ्रेंस में केवल वैज्ञानिक सत्र ही नहीं, बल्कि ,छात्र-छात्राओं के लिए वैज्ञानिक गतिविधियां भी होंगीकॉन्फ्रेंस के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। पंजीकरण के लिए यूजी छात्रों से लेकर सीनियर रेजिडेंट्स और डेलीगेट्स के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आयोजन समिति में डॉ. आर.के. कोली और डॉ. अमित गुप्ता (ब्डै) सहित कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।अंत में डॉ. वाणी गुप्ता ने अपील की कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक से अधिक संख्या में इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनें ताकि अंगदान के इस महाभियान को एक नई गति मिल सके। इस दौरान उपप्रधानाचार्य डॉ राजेश झींगरन व डॉ इंद्रेश राजावत मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |