Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः प्राचीन हनुमान मंदिर पर संकट मोचन हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन! सुंदरकांड पाठ, भजन, कीर्तन व मंगल गीत के साथ, भक्तों ने चढ़ाया पताका ध्वज व हुआ प्रसाद वितरण


प्रतापगढ़। श्री प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने प्रभु श्री राम लला के अनंत भक्त श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से व केक काटकर मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी। भक्तों ने हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का पाठ कर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण होता रहा। भक्तों ने विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की थी। जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर मंदिर पर विभिन्न आयोजन भक्तों ने आयोजित किए। सुंदरकांड का पाठ, भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे के साथ पूरे मंदिर परिसर की फूलमालाओं से सजावट की गई थी। सुबह से ही हनुमान भक्त श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजन अर्चन कर रहे थे। संकट मोचन हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि अपने भक्तों पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें। हम सबको अपने चरण शरण में सेवा करने का सौभाग्य देते रहे यही प्रार्थना है। हनुमान भक्तों ने हनुमान जी महाराज का पताका ध्वज का भी विधिवत पूजन कर मंदिर में लगाया गया और मंदिर परिसर में सुबह से ही कुछ याद करो पवन सूत वो बालपन, बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी आदि भजन गाकर हनुमान भक्तों ने संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, सुरेश अग्रवाल, विवेक उमरवैश्य, सोनू महाराज, शनि महाराज, सूरज उमरवैश्य, संतोष कुमार, देवानंद, छेदीलाल, बजरंग लाल, आशीष कुमार, अश्वनी कुमार, आदर्श कुमार, सुरेश माली, विवेक कुमार, राकेश कुमार, अमन गुप्ता, सिद्धार्थ, मनीष, छोटे लाल, राम अवतार आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |