Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लेंसकार्ट शो रूम में जयश्रीराम के लगे नारे! बीजेपी नेता नाजिया एलाही ने कर्मचारियों को लगाया तिलक


मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लेंसकार्ट के एक शोरूम में तिलक और कलावा को लेकर प्रतिबंध के आरोपों के बाद विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला बीजेपी नेता एलाही खान और कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शोरूम में पहुंचे और कर्मचारियों को तिलक लगाकर और कलावा बांधकर जय श्रीराम के नारे लगावाए।

इस दौरान लेंसकार्ट में काम करने वाले कर्मचारी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें तिलक लगाने और कलावा बांधने पर बैन लगाया गया। महिला शादी शुदा होते हुए भी शोरूम के अंदर मंगलसूत्र नहीं पहन सकती हैं।

कर्मचारियों के समर्थन में आईं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मौजूद नाजिया एलाही खान ने इसका कड़ा विरोध किया। शोरूम के एक कर्मचारी ने ट्रेनिंग के दौरान तिलक लगाने और कलावा पहनने पर प्रतिबंध होने की बात कही तो इस पर वह मैनेजमेंट पर भड़क गईं। उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के हाथों में जयश्रीराम के नारे लगवाकर कलावा बांधा। बीजेपी नेता एलाही खान ने लोगों से लेंसकार्ट के बॉयकॉट करने की मांग की है।

इस पूरे विवाद पर महिला बीजेपी नेता ने शोरूम में मौजूद मैनेजमेंट से जवाब मांगा है। बाद कुछ समय तक शोरूम के अंदर तनाव की स्थिति बनी रही। हिंदू संगठनों की ओर से इस मामले की जांच की मांग करते हुए शोरूम के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |