Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः लालच और झांसे में फंसाकर युवती से संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


प्रतापगढ़/बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक गैर सम्प्रदाय शादीशुदा युवक पर युवती को लालच देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी चचेरी बहन को गांव रूमतीपुर मजरे राय असकरनपुर निवासी मो. फरीद पुत्र मजीद ने अपने झांसे में लेकर बहला-फुसलाकर भगा लिया। आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा होने के बावजूद युवती को झूठे लालच देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ संबंध स्थापित किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया और उसका बयान दर्ज कराया। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की।

रविवार सुबह लगभग 8रू45 बजे पुलिस ने आईटीडी प्लांट के पास से आरोपी मो. फरीद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |