Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: बाराबंकी में मिली तिलोई से गुमशुदा किशोरी


तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र से लापता हुई 12 वर्षीय किशोरी अंजोली सोमवार देर शाम बाराबंकी जनपद में सकुशल मिल गई। वह रविवार सुबह अपने घर से साइकिल से निकली थी और रास्ता भटक गई थी। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है।यह घटना अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के जेहटा मजरे जेहटा उसरहा गांव की है। गांव निवासी सुनीता की पुत्री अंजोली रविवार सुबह अपने घर से साइकिल लेकर निकली थी। साइकिल चलाते हुए वह अपने घर का रास्ता भटक गई।काफी देर तक अंजोली के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने कई जगह खोजबीन की, लेकिन बालिका का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सोमवार देर शाम लापता किशोरी बाराबंकी जनपद में सकुशल पाई गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि अंजोली रास्ता भटक गई थी। पुलिस ने किशोरी को साकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |