Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ब्लॉक में भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप, छात्र का जन्म प्रमाण पत्र लंबित


अमेठी। विकासखंड अमेठी क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरवनपुर गांव निवासी छात्र अंशुमान त्रिपाठी का जन्म प्रमाण पत्र पिछले एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जारी नहीं किया गया है, जिससे परिजनों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, अंशुमान के पिता ने 14 मार्च 2026 को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया था। आवेदन के साथ ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र, हाईस्कूल अंकपत्र, चार गवाहों के हस्ताक्षर व मोबाइल नंबर तथा शपथपत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए गए थे। 15 मार्च को यह प्रकरण एसडीएम कार्यालय से अग्रसारित होकर विकासखंड कार्यालय पहुंच गया। आरोप है कि इसके बाद पंचायत सचिव सुरेश कुमार से जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लेकर लगभग 17 बार मोबाइल फोन से वार्ता हो चुकी है।  इसके बावजूद पंचायत सचिव लगातार बहाने बनाकर मामले को टालते रहे। पीड़ित पिता का कहना है कि यदि वह “सुविधा शुल्क” दे देते तो प्रमाण पत्र काफी पहले जारी हो चुका होता। उन्होंने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अमेठी से भी दूरभाष पर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि अंशुमान को शैक्षिक कार्य हेतु जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता । जन्म प्रमाण पत्र समय पर न बनने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवार ने एसडीएम अमेठी से मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |