Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर : विज्ञापन मान्यता समिति में नामित होने पर वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह का भव्य स्वागत


रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार की विज्ञापन मान्यता समिति में नामित होने पर वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह का रुद्रपुर स्थित जिला सूचना कार्यालय में सूचना विभाग एवं पत्रकार साथियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भरत शाह की पत्रकारिता में लंबे अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे पत्रकार समाज के लिए गर्व का विषय है।

इस मौके पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि भरत शाह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

अपने संबोधन में भरत शाह ने उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा पत्रकारों के हितों और निष्पक्ष व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे।

भरत शाह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों एवं सूचना विभाग के अधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |