लखनऊ । अखिल भारतीय भोजपुरी समाज समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे भोजपुरी समाज का स्नेह मिलन ,भोजपुरी भोज,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन कैंट विधान सभा मे सामुदायिक केंद्र 40 क्वाटर आलमबाग लखनऊ में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11रू30 बजे किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री नार्दन रेलवे मेंस यूनियन तथा अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश राय विशेष आमंत्रित सदस्य तथा इस कार्यक्रम के संयोजक अदित सिंह तथा सह संयोजक कपिल देव कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, लोकेश मिश्रा तथा कार्यक्रम के प्रभारी विरेन्द्र कुमार एवं सुरेन्द्र कुमार, कार्यक्रम के स्वागत समिति मे धनंजय शर्मा, रंजन सिंह रमाकांत राय सहित सैकड़ो पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम अवधेश, अंगद रामओझा, सुरेश, संजय यादव, आदि कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। उक्त कार्यक्रम में अतिथिओ का सम्मान अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के द्वारा अंग-वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 42 वर्षो से भोजपुरी भाषा, संस्कृति,लोक कला,साहित्य एवं छठमहापर्व को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना,भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने आदि महत्वपूर्ण यह विषय को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से भोजपुरीसमाज की आवाज बुलंद की है।
