Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमणकरियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा! सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान


हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सीसीआर के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली और फड़ हटाए गए। इसके साथ ही रोडीबेलवाला, दीनदयाल पार्किंग से हर की पैड़ी मार्ग तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से हटाया गया।

प्रशासन की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील भी की।

टीम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चैहान समेत संबंधित अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |