Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी -पीएम मोदी


पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर बड़ा हमला किया है. पहले चरण की वोटिंग के बीच नादिया जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है. उन्होंने कहा कि चार मई को बंगाल में भी बीजेपी की वजय का जश्न होगा. मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी. वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 सालों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा को बिल्कुल न्यूनतम स्तर पर रखा गया है. पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी. कई मायनों में यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम था. मैं चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं. उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है. मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं. अब तक मुझे जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर मतदाताओं की भागीदारी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है.

कृष्णानगर में पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल के सरकारी कर्मचारी टीएमसी के भय से बाहर निकलने के लिए वोट दे रहे हैं. बंगाल के डॉक्टर बेहतर सिस्टम के लिए वोट दे रहे हैं. वकील सच्चा न्याय दिलाने के लिए वोट दे रहे हैं. शिक्षक भय मुक्त स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए मतदान कर रहे हैं. रिक्शा वाले, टैक्सी वाले टीएमसी के सिंडिकेट से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं. पुलिस भी गुंडों से आदेश लेने की बजाय जनता की सेवा के लिए वोट डाल रहे हैं.'




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |