Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: मुख्य विकास अधिकारी ने किया पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षणय जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू, स्टॉक पर्याप्त


उत्तराखड । चारधाम यात्रा और वर्तमान ईंधन मांग के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह ने आज शुक्रवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनपद मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के निकट बंसल फिलिंग स्टेशन, डुण्डा स्थित कानिका फिलिंग स्टेशन और चिन्यालीसौड़ के हैप्पी फिलिंग स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक पाया गया और उपभोक्ताओं की आवाजाही भी सामान्य रही। संचालकों द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार, दोपहर तक बंसल फिलिंग स्टेशन में 18,881 लीटर पेट्रोल व 22,860 लीटर डीजल, कानिका फिलिंग स्टेशन में 7,313 लीटर पेट्रोल व 10,626 लीटर डीजल तथा हैप्पी फिलिंग स्टेशन में 12,701 लीटर पेट्रोल व 11,738 लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध रहा। सीडीओ श्री सिंह ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अपनी आवश्यकतानुसार ही वाहनों में तेल भरवा रहे हैं, जिससे व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियंत्रण में है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |