लखनऊ: दीवार गिरने से शिशु की मौत, मौके पर पहुंचे विधायक
April 09, 2026
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर चैधरी टोला के पास झोपड़ी में रह रहे गजोधर के चार माह के पुत्र रूपलाल की बाउंड्रीवॉल गिरने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शिशु को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में इस घटना से कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए एसीएम 5 तथा एसीपी अलीगंज को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

