Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डीजे की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां, क्रिकेट ग्राउंड में कई लोगों पर किया हमला, एक की मौत


महाराष्ट्र के चंद्रपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बजाए जा रहे डीजे की तेज आवाज एक दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। डीजे की कर्कश ध्वनि से क्रिकेट ग्राउंड के पास स्थित मधुमक्खियों का छत्ता बिखर गया। इसके बाद मधुमक्खियों ने क्रिकेट ग्राउंड और आस पास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बुजुर्ग की पहचान शिनाला निवासी 65 वर्षीय मधुकर रंगारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर महाऔष्णिक विद्युत केंद्र की दुर्गापुर कॉलोनी स्थित ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मैच के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल दो लोगों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज जिला अस्पताल के (ICU) में चल रहा है। वहीं दूसरा घायल व्यक्ति विद्युत केंद्र कॉलोनी के अस्पताल में उपचाराधीन है। इस घटना से कॉलोनी परिसर में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डीजे की तेज आवाज की वजह से फूड स्टॉल के पास मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता डिस्टर्ब हो गया, जिसके बाद मधुमक्खियों ने मैदान में जमा लोगों पर हमला कर दिया। इस अफ़रा-तफ़री में नवेगांव शिनाला के रहने वाले महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड के रिटायर्ड कर्मचारी मधुकर रंगारी (65) को मधुमक्खियों ने कई जगह काट लिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |