Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुंबई के कई इलाकों में गुरुवार से दो दिन नहीं आएगा पानी, भिवंडी में शनिवार को बाधित रहेगी पेयजल सप्लाई


मुंबई और भिवंडी के कई इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। बीएमसी ने साउथ और सेंट्रल मुंबई के कुछ हिस्सों में 18 घंटे के लिए पानी की सप्लाई रोकने की घोषणा की है। यह शटडाउन गुरुवार, 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होकर शुक्रवार, 17 अप्रैल को सुबह 4 बजे तक रहेगा। बीएमसी के अनुसार, शिवरी में भंडारवाड़ा हिल रिज़र्वॉयर चैनल से जुड़ी टनल पर दो नए 1,500 mm डायमीटर वाले वाल्व लगाए जाने हैं। इसलिए पानी की सप्लाई रोकी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक A, B, C, E और F वार्ड में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा क्याोंकि यहां पानी की सप्लाई पूरी तरह से रुक जाएगी, जबकि आस-पास के कुछ इलाकों में पानी का प्रेशर कम हो सकता है।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

A वार्डः रामगढ़ स्लम, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI), नेवल डॉकयार्ड, पी डी'मेलो रोड

B वार्डः उमरखड़ी, नूर बाग चिंच बंदर, वालपाखड़ी, जेल रोड, रामचंद्र भट्ट रोड, आनंदराव सुर्वे रोड, सामंतभाई नानजी रोड, डॉ. माहेश्वरी मार्ग, केशवजी नाइक रोड, S V P रोड के कुछ हिस्से, शायदा मार्ग, फ्लैंक रोड, नवरोजी हिल, टंडेल (U), निशानपाड़ा स्ट्रीट, टंडेल, टंटनपुरा, सैमुअल मोहम्मद उमर कोकिल मार्ग, IMMYM रोड, दोंताद, खड़क, इस्तयाल मोहल्ला, धोबी तालाब एरिया, शेरिफ देवजी स्ट्रीट, V V चंदन स्ट्रीट, दरियास्थान स्ट्रीट, काज़ी सैयद स्ट्रीट, सैयद मुखरी स्ट्रीट, इसाजी स्ट्रीट, नृसिंहनाथ स्ट्रीट, जंजीकर स्ट्रीट, रघुनाथ महाराज स्ट्रीट, ओल्ड बंगालीपुरा, भंडारी स्ट्रीट, अभयचंद गांधी मार्ग, लोकमान्य तिलक मार्ग (LT रोड), निशानपारा, मस्जिद बंदर, इमामबाड़ा, IR रोड, मोहम्मद अली रोड, मेमनवाड़ा, पीरू गली, काम्बेकर स्ट्रीट, नखोदा स्ट्रीट, कोलसा स्ट्रीट, नारायण धुरु स्ट्रीट, अब्दुल रहमान स्ट्रीट, नंदलाल जानी मार्ग, लीलाधर साह मार्ग, दाना बंदर, संत तुकाराम मार्ग, पी डी’मेलो रोड, वाडीबंदर, BPT (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट एरिया),

C वार्डः बनयान स्ट्रीट, इस्माइल केरटे रोड, SBUT एरिया, बोरा बाजार रोड, सरदार वल्लभभाई रोड, काज़ी रोड, अली उमर रोड, बापू कोटे मार्ग, झाम रोड, मस्जिद रोड, चिमना बुचर रोड,
मटन स्ट्रीट, धाबू स्ट्रीट, पकमोडिया स्ट्रीट,

E वार्डः नेस्बिट रोड, एन एम जोशी रोड, मदनपुरा, बदलूपुरा, नागपाड़ा, शेख हफीजुद्दीन रोड, मेघराज शेट्टी रोड, गणेश हरि परुंडेकर रोड, पैस रोड, मूसा किलेदार रोड, सोफिया जुबेर मार्ग, डिमटिमकर मार्ग, एम ए रोड, टंकाखड़ी रोड, डिमटिमकर रोड, उंद्रिया रोड, खंडिया रोड, टेमकर रोड, शेख कमरुद्दीन रोड, मस्तान टैंक रोड, टैंक रोड, काजीपुरा, डंकन रोड, जे जे रोड
मथरपक्काडी रोड, सेंट मैरी रोड, ताड़वाड़ी, रेलवे कॉम्प्लेक्स, शिवदास चाप्सी मार्ग, एम एस अली रोड, बेलासिस रोड, कमाठीपुरा, एस पी रोड, शुक्लाजी रोड, मानाजी राजूजी मार्ग, अग्रीपाड़ा
दत्ताराम लाड मार्ग, कालाचौकी, चिंचपोकली, टी बी कदम मार्ग, मझगांव कोलीवाड़ा, नरसु नखवा विठोबा मार्ग, ब्रह्मदेव खोड़ मार्ग, दरगाह गली, बी नाथ पाई मार्ग, दिलिमा स्ट्रीट, हॉस्पिटल गली, चर्च लेन, बेकर्स लेन, नवाब टैंक ब्रिज, गन पाउडर मार्ग, डॉकयार्ड रोड, नायर हॉस्पिटल।

F/साउथ वार्डः अभ्युदय नगर, सेवरी, वडाला (ईस्ट), डॉ. ई. बोर्गेस रोड, लालबाग, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड, चिवड़ा गली, डॉ. एस. एस. राव रोड, दत्ताराम लाड मार्ग, जिजीभॉय गली, महादेव पलव मार्ग, साने गुरुजी मार्ग, गैस कंपनी गली, जगन्नाथ भटणकर मार्ग, बी. जे. देवरुखकर मार्ग, गोविंदजी केनी मार्ग, हिंदमाता, स्प्रिंग मिल चॉल, गोविंदजी केनी मार्ग, भोईवाड़ा गांव, एकनाथ घड़ी मार्ग, परेल गांव रोड, नानाभाई परालकर रोड, भगवानराव परालकर रोड, विजयकुमार वालिंबे रोड, एस. पी. कंपाउंड, आचार्य डोंडे रोड, ज़कारिया बंदर रोड, सेवरी छेड़ा मार्ग।

वहीं, भिवंडी में शनिवार को पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके चलते 18 अप्रैल सुबह 9 बजे से रविवार सुबह 9 बजे तक कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।

बिलालनगर, संजयनगर, K.G.N. चौक रहमतपुरा-1, रहमतपुरा-2, गोविंदनगर, नदीपार, पिरानीपाड़ा, टीचर कॉलोनी, अजय होटल, अमजदिया स्कूल, गणेश सोसायटी, गुलजारनगर, आनंद टॉकीज, सुभाष नगर, खान कैंप, अंसार नगर, बंदा नवाज मस्जिद, अपना हॉस्पिटल, सत्तार टेकड़ी और कचेरीपाड़ा, वफा कॉम्प्लेक्स, किदवई नगर, फंडोले नगर, गैबीनगर, भाजी मार्केट, सहयोगनगर, मुमताजनगर, टीपू सुल्तान रोड, कचेरीपाड़ा और पूरा शांतिनगर इलाका बिना पानी के रहेगा। प्रभावित इलाकों में रहने वालों को सलाह दी गई है कि वे पहले से ही काफी पानी जमा कर लें और शटडाउन के दौरान इसका समझदारी से इस्तेमाल करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |