Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: मनरेगा रोजगार सेवकों ने शुरू की कलम बंद हड़ताल


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को  मनरेगा  कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर प्रमोद सिंह की अगवाई में मनरेगा रोजगार सेवकों ने विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी लंबित मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल की शुरुआत की। संघ के बैनर तले मनरेगा व रोजगार सेवकों ने विरोध प्रदर्शन किया और ब्लॉक पर तैनात खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को ज्ञापन भी दिया। संगठन का नेतृत्व कर रहे प्रमोद सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई गई है जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर सेवा कर रहे हैं। 4 अक्टूबर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मनरेगा कर्मियों के हित में की गई घोषणाएं अभी तक लागू नहीं की गई। मनरेगा कर्मियों की मानदेय में देरी व ईपीएफ में कटौती संबंधी समस्याओं का स्थाई समाधान की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि यह एक सांकेतिक हड़ताल की गई है जो 25 अप्रैल 2026 तक निरंतर चलती रहेगी। इस हड़ताल ज्ञापन में सभी मनरेगा विभाग के कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर रोजगार सेवक आदि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |