Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज! इलेक्टेड सीएम नीतीश कुमार को हटाने का प्रण लेने वाले सेलेक्टेड सीएम को बधाई


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी है। हालांकि बधाई के साथ उन्होंने सम्राट चौधरी पर तंज भी कसा है। उन्हें Selected CM बताया है। तेजस्वी के इस पोस्ट से एक बार फिर सियासत गरमाने के आसार हैं।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा सम्राट चौधरी जी द्वारा आज Elected मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा Selected मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि NDA के 21 वर्षों के शासन के बावजूद बिहार अभी भी कई महत्वपूर्ण मानकों पर राष्ट्रीय औसत से पीछे है। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाएं, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश, गरीबी और पलायन जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ ही यह भी उम्मीद जताई गई कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के विकास, शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के लिए ठोस कदम उठाएंगे और बाहरी प्रभावों से ऊपर उठकर राज्य के हित में काम करेंगे।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखाः' आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।"

आशा है कि नए सेलेक्टेड सीएम सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे।

सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के राजेंद्र मंडपम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले, बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब भाजपा के किसी नेता ने मुख्यमंत्री पद संभाला है।

सम्राट चौधरी के अलावा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही कई अहम राजनीतिक उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। इसके साथ ही वह उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो उपमुख्यमंत्री पद से सीधे मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। करीब 59 वर्षों बाद यह उपलब्धि दोहराई गई है। इससे पहले 1967 में उपमुख्यमंत्री बने जननायक कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में मुख्यमंत्री पद संभाला था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |