Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य! सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा


हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को  त्वरित गति से  दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत  ११ अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में इंटर कालेज रोड सीसी रोड निर्माण कार्य 60 मीटर,   गली. नम्बर  6 सीसी रोड निर्माण कार्य 15 मीटर, रानी गली सीसी रोड 40 मीटर, मनसा देवी द्बार से कोतवाली अपर रोड़ जोन - सी (बी.टी रोड बाय पी.डब्लू.डी) निर्माण कार्य 160 मीटर तथा कुल 585 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत शिवानीपुरम में सीसी रोड निर्माण कार्य 30 मीटर, द्वारका विहार(पेवर ब्लॉक) 15 मीटर, लोकसेवा आयोग सीसी रोड 80 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 125 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है । उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |