Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली, पाकिस्तान सुपर लीग में भयंकर बवाल


पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में इस बार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी खेल रहे हैं. इस लीग में वॉर्नर की कप्तानी वाली कराची किंग्स का मुकाबला बीते गुरुवार यानी 2 अप्रैल को रावलपिंडीज के खिलाफ था. हालांकि, इस मुकाबले के बाद एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. दरअसल, डेविड वॉर्नर की कराची किंग्स के अपने साथी खिलाड़ी मोईन अली के साथ ही बहस हो गई, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में खेल रहे हैं. पीएसएल 2026 में दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं. कराची और पिंडीज के बीच इस सीजन का 10वां मुकाबला बीते 2 अप्रैल को खेला गया. इस मुकाबले के बाद वॉर्नर और मोईन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान वॉर्नर काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए. वॉर्नर गुस्से में कुछ कह भी रहे थे, लेकिन तब ही टीम के ही एक सदस्य ने आकर बीच बचाव किया.

पीएसएल 2026 में कराची किंग्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. कराची ने इस सीजन अब तक खेले अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वे 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए अपने तीसरे मुकाबले में कराची किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पिंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन का लक्ष्य खड़ा किया. इस दौरान डेरिल मिचेल ने पिंडीज के लिए सबसे ज्यादा 65 रन बनाए, जबकि कराची के लिए हसन अली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम करने में सफल रहें.

रावलपिंडीज द्वारा दिए गए 198 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को कराची किंग्स ने 19.2 ओवर में चेज कर लिया. कराची के लिए आजम खान ने 74 रन की तूफानी पारी खेली और इस रन चेज कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी 50 रन का योगदान दिया. पिंडीज के लिए डेरिल मिचेल ने ही सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |