Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाराष्ट्र में "ऑपरेशन टाइगर" को लेकर सियासी चर्चाएं फिर तेज


महाराष्ट्र में "ऑपरेशन टाइगर" को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, Uddhav Thackeray की शिवसेना के कुछ सांसद Eknath Shinde के संपर्क में हैं। हालांकि, इस तरह की खबरों का शिंदे और ठाकरे गुट दोनों ने खंडन किया है। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे गुट के 9 सांसदों में से 5 से ज्यादा सांसद शिंदे के संपर्क में हो सकते हैं। हाल ही में इन सांसदों ने मातोश्री पर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी और नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि शिंदे उनसे आसानी से मिल लेते हैं, जबकि उद्धव ठाकरे तक पहुंचना उतना आसान नहीं है।

सांसदों ने यह भी कहा कि Eknath Shinde विकास कार्यों के लिए फंड दिलाने में मदद करते हैं, इससे यह चर्चा और तेज हो गई कि शिंदे गुट लगातार ठाकरे गुट के नेताओं के संपर्क में है।

इस मुद्दे को तब और हवा मिली जब शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने कहा कि "ऑपरेशन टाइगर" अंतिम चरण में है और आने वाले समय में सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ऑपरेशन मीडिया में बताकर नहीं किए जाते, बल्कि सही समय पर अंजाम दिए जाते हैं। वहीं, Sanjay Raut ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उनका कहना है कि उनकी पार्टी का कोई भी सांसद शिंदे के संपर्क में नहीं है। Arvind Sawant ने भी इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी शिंदे से संपर्क नहीं किया और अगर यह साबित हुआ तो वे सजा भुगतने को तैयार हैं।

बीजेपी नेता Chandrashekhar Bawankule ने कहा कि शिंदे और Devendra Fadnavis जनप्रतिनिधियों से आसानी से मिलते हैं और उनके काम में मदद करते हैं, इसलिए ऐसी चर्चाएं सामने आती रहती हैं। कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि बीजेपी हो महायुति या एनडीए देश और राज्य में हमेशा तोड़-फोड़ की ही राजनीति की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने भी अपना बयान जारी कर ऑपरेशन टायगर की खबरो का खंडन किया है। फिलहाल, "ऑपरेशन टाइगर" को लेकर अटकलें तेज हैं, लेकिन सच क्या है यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |