Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बगल में बनी मस्जिद में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने खाली कराने का दिया आदेश


प्रयागराज के रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के बगल में बनी मस्जिद को उत्तर मध्य रेलवे ने नोटिस जारी किया है। नोटिस मे कहा गया है की मस्जिद रेलवे की जमीन पर बनी है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन का मेजर मॉडिफिकेशन होना है। इसके लिए मस्जिद क़ो खाली किया जाए ताकि उसको तोड़ने कार्य किया जा सके।

रेलवे के नोटिस में मस्जिद को 24 अप्रैल तक खाली करने को कहा गया है। ये नोटिस मस्जिद की कमेटी (मुत्वल्ली) को भेजी गई हैं। इस मामले में मस्जिद से जुड़े लोगों का कहना है की ये मस्जिद आजादी से पहले बनाई गई थी, जो वक्फ के अधीन आती है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि तय समय सीमा तक मस्जिद को खाली नहीं किया गया, तो रेलवे प्रशासन द्वारा 27 अप्रैल 2026 को बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नोटिस की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों और स्टेशन प्रबंधन को भी भेजी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।

मस्जिद से जुड़े लोग नोटिस के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहें हैं। रेलवे प्रशासन की नोटिस के खिलाफ मस्जिद से जुड़े लोग काफी नाराज हैं। इसे वक्फ की संपत्ति पर हो रही कार्रवाई से जोड़ कर देख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |