Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः शिक्षक की विदाई किसी भी सेवाकाल का स्वाभाविक, लेकिन भावनात्मक क्षण होता है -रमाशंकर शुक्ल


प्रतापगढ़।सेवानिवृत्त का अवसर शिक्षक और संस्था दोनों के लिए अविस्मरणीय रहता है  शिक्षक सम्मान एवं विदाई समारोह, बीआरसी शीतला गंज, बाबा बेलखरनाथ धाम पर आयोजित किया गया। इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में रमाशंकर शुक्ल, श्रीमती गिरजा शुक्ला, पं० दुर्गा प्रसाद शुक्ल और नागेन्द्र बहादुर सिंह जी शामिल है।

समारोह को संबोधित करते हुए प्राशिसं जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है, जब शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती हैं।  मुख्य अतिथि जिला मंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। अपनी प्रेरणा से समाज को सशक्त बनाते हैं। बता दे कि रमाशंकर शुक्ल जी ने बेसिक वविद्यालयों में वर्ष 4ध्1995 से सेवा प्रारंभ करते हुए 31 मार्च,2026 को सेवानिवृत्त हुए। अपने पूरे कार्यकाल में वे एक मिलनसार, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ जिलाध्यक्ष के रूप में जाते है ।

शिक्षक केआरपी डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक का जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक होता है। विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के मूल्य सिखाती है। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि विदाई किसी भी सेवाकाल का स्वाभाविक, लेकिन भावनात्मक क्षण होता है जो शिक्षक और संस्था दोनों के लिए अविस्मरणीय रहता है।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि बाबा बेलखरनाथ धाम शिक्षक परिवार के सहयोग और कार्यों को सदैव याद रहेगा। ब्लॉक और जिले के कुशल शिक्षकों की कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे गिरजा बहन जी, पं० दुर्गा प्रसाद शुक्ल, नागेन्द्र बहादुर सिंह आदि सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी।

परिषदीय विघालय उडैयाडीह की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह्, अंगवस्त्र, रामचरितमानस, डायरी पेन और माल्यार्पण करके सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता पीएम श्री हेडमास्टर  दया शंकर मिश्र और संचालन शिक्षक अरुण सिंह ने किया।    इस पुनीत अवसर पर रामानंद मिश्र मंत्री मान्धाता, कैलाश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष पूमाशिसं, प्रभात मिश्र मंत्री, डा०विनोद त्रिपाठी, ललित मिश्र सरस, राजेश तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, रमेश तिवारी, ररामराज पाल, ब्बीर अहमद अखिलेश कुमार, आदर्श शिक्षिका रश्मि मिश्रा, वन्दना सिंह, गीता सिंह, अशोक कुमार सरोज, राजेन्द्र पटेल, अतुल पाण्डेय और अम्बिकेश पाण्डेय आदि ने भावभीनी वाणी के साथ सम्बोधित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |