हाथरसः पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन, हाथरस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित दीक्षांत परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया गया
April 22, 2026
हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन, हाथरस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित दीक्षांत परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड की तैयारियों का अवलोकन करते हुए समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाह, क्षेत्राधिकारी ऑफिस श्री श्यामवीर सिंह , प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि दीक्षांत परेड उनके प्रशिक्षण जीवन का सबसे महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण क्षण होता है। यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रत्येक आरक्षी को अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है, जिससे यह परेड न केवल जनपद बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय बन सके । महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंच व्यवस्था, मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, परेड ग्राउंड की साफ-सफाई, ध्वनि प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए दीक्षांत परेड को भव्य, गरिमामय एवं सफल बनाएं तथा आप सभी के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा तथा रिक्रूट आरक्षियों के लिए यह एक यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध होगा।
